रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, समय पालन व जनसेवा में लापरवाही पर जताई नाराजगी

Location: Ramana


रमना (गढ़वा)। पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय ने शनिवार को रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही सहित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन कर कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।
उपस्थिति पंजी की जांच के दौरान कई कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयपालन एवं अनुशासन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं। यदि कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेंगे तो आम लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय आने वाले लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन संधारण, कार्यालय व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा कार्य संस्कृति को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनता की सेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को कार्य निष्पादन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा तथा रमना अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!