रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ श्री बंशीधर राजकीय महोत्सव

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:

बंशीधर नगर में दो दिवसीय श्री बंशीधर राजकीय महोत्सव का समापन शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। दूसरे दिन की शुरुआत वाराणसी से आए पंडितों द्वारा गंगा आरती से हुई। इसके बाद बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी, सारेगामा फेम हेमंत बृजवासी और रजत आनंद की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रजत आनंद ने “मोर नैना मोरे नैना” और “आज तिलक सबकी” जैसे गीत गाए, जबकि हेमंत बृजवासी ने “तुम्हें दिल्लगी में भूल जाने की”, “दिल दे दिया है जान भी देंगे ए सनम तेरे लिए”, “आज चांदनी लूटेंगे धूम बराबर धूम”, और “सांसों की माला पे लिखूं मैं तेरा नाम” गाकर माहौल संगीतमय बना दिया।

समापन के दिन जॉली मुखर्जी ने “आंखों में आंखों का दिल खो जाता है”, “छोरा गंगा किनारे वाला”, “गोरिया रे गोरिया रे मेरा नींद चुरा के ले जा” जैसे सुपरहिट गाने गाए।

समापन समारोह में डीसी शेखर जमुआर ने महोत्सव की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इसके बाद विधायक अनंत प्रताप देव, डीसी और एसपी दीपक पांडेय ने कलाकारों को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, मुक्तेश्वर पांडेय, एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!