शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने महोत्सव में अव्यवस्था पर उठाए सवाल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय ने श्री बंशीधर महोत्सव के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पहले दिन कार्यक्रम में अव्यवस्था का माहौल था, आमंत्रण पत्र होने के बावजूद बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी।

कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि वे पेंशनर समाज के लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन कुछ प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उन्हें बैठने नहीं दिया, जबकि कई सीटें खाली थीं। उन्होंने पदाधिकारियों के व्यवहार को अस्वीकार्य और अपमानजनक बताया।

उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित महोत्सवों में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह कार्यक्रम आम जनता के लिए न होकर सिर्फ पदाधिकारियों के लिए था। उन्होंने इस अव्यवस्था और प्रशासनिक रवैये के खिलाफ कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और कहा कि वे इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों और विधायक अनंत प्रताप देव से करेंगे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!