रंका: वन विभाग की लापरवाही, सवा साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, पीड़ितों में आक्रोश

Location: Ranka

गढ़वा वन प्रमंडल कार्यालय की लापरवाही के कारण ग्रामीण किसानों और गरीब परिवारों को सवा साल बीत जाने के बावजूद वन्यजीवों द्वारा की गई क्षति का मुआवजा नहीं मिल सका है। इस देरी से पीड़ितों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

रंका पश्चिमी वन क्षेत्र के लुकुम्बार गांव निवासी जवाहर भुईयां, कामेश्वर कोरवा, दिनेश्वर यादव, सिगसिगा गांव के सुरजदेव यादव, सुरेश यादव, डाले गांव के सुशील भुईयां, रमण कोरवा, अनूप कोरवा, मनोज तिवारी समेत कई अन्य प्रभावितों ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर 2023 में जंगली हाथियों ने उनके घरों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे वे रहने लायक नहीं बचे। वहीं, सेरासाम, सेमरखाड़, खरडीहा, तेतरडीह, तेनूडीह समेत कई गांवों के दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल नीलगाय, हिरण और अन्य वन्यजीवों ने नष्ट कर दी थी।

फरवरी 2024 में पीड़ितों से मुआवजे के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करवा ली गई थीं, लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं हुआ। स्थिति यह है कि जिन लोगों के घर नष्ट हुए थे, उन्हें न तो मुआवजा मिला और न ही सरकारी सहायता, जिससे वे बदतर हालात में जीवन गुजारने को मजबूर हैं।

पीड़ितों का कहना है कि तत्कालीन वन प्रमंडल पदाधिकारी ने आवंटन प्राप्त होते ही मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद से वर्तमान वन अधिकारी पीड़ितों की बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में रंका पश्चिमी वन क्षेत्र के वनपाल ने कहा कि प्रक्रिया में देरी हुई है, लेकिन जल्द ही मुआ

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!