रंका में पैक्स केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, धान खरीद की तैयारियों का लिया जायजा

Location: Ranka

आगामी 15 दिसंबर से सरकारी स्तर पर सहकारी समिति केंद्रों के माध्यम से धान खरीद शुरू होने को लेकर शनिवार को जिले के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव रंका पहुंचे और पैक्स केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने सबसे पहले रंका प्रखंड के सेवाडीह गांव स्थित पैक्स केंद्र का निरीक्षण किया, जहां 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले नव निर्मित गोदाम भवन को देखकर संतोष व्यक्त किया और पैक्स सदस्यों से धान खरीद की प्रक्रिया की जानकारी ली। तैयारियों पर संतोष जताने के बाद वे पाल्हे गांव स्थित पैक्स केंद्र पहुंचे, जहां साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। पैक्स अध्यक्ष ने रविवार तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने धान खरीद में उपयोग होने वाले नमी मापक यंत्र के कार्यशील होने की जानकारी ली। वहीं पैक्स केंद्र पर वर्ष 2003 में किसानों की सुविधा के लिए स्थापित स्वचालित मिनी राइस मिल के अब तक चालू नहीं होने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी को इसे ऑपरेशनल बनाने में आ रही समस्याओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

पैक्स केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय शिवनाला भी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन नहीं बनते पाए जाने पर प्रधानाध्यापक से जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक ने रसोईया के अनुपस्थित रहने की बात कही, जिस पर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिला स्तरीय वेंडर द्वारा चावल, चना एवं सोया बड़ी की अपर्याप्त आपूर्ति की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि जिले में 15 दिसंबर से सहकारी समितियों के माध्यम से सरकारी स्तर पर धान खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को बोनस सहित प्रति क्विंटल 2450 रुपये की दर से एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व की व्यवस्था में आंशिक भुगतान की शिकायतें मिलती थीं, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है। पैक्स समितियों को किसानों को आवश्यक सुविधाएं, उपकरण, खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा सहकारी मॉडल के तहत खेती से संबंधित सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!