रंका में आयुष चिकित्सा केंद्र दो वर्षों से सफाईकर्मी के भरोसे, डॉक्टर नदारद

Location: Ranka

:



चिनियां और रमकंडा में भी बंद पड़ी है आयुष सेवाएं, दवाएं हो रहीं बर्बाद

रंका/गढ़वा। रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित आयुष चिकित्सा केंद्र बीते दो वर्षों से सफाईकर्मी के भरोसे चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार केंद्र में पदस्थापित एसीएचओ जितेंद्र कुमार यादव कभी नजर नहीं आते। बताया जाता है कि वे गढ़वा जिला मुख्यालय में निजी नर्सिंग होम संचालित करते हैं, जिसके चलते वे केंद्र में उपस्थिति नहीं दे पाते। यही हाल चिनियां और रमकंडा प्रखंड मुख्यालय स्थित आयुष चिकित्सा केंद्रों का भी है, जहां क्रमशः डॉ. रुखसार परवीन और डॉ. रिजवाना फरहान की अनुपस्थिति के कारण केंद्र अक्सर बंद रहते हैं।

स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, बदरूद्दीन आलम, रमेश राम, शत्रुघ्न चौधरी, जगरनाथ राम, राजेश कुमार भुईयां, लखन सिंह, सीताराम सिंह आदि ने बताया कि रंका स्थित केंद्र में मरीजों को डॉक्टर के बजाय सफाईकर्मी रमेश राम ही दवा बांटते हैं। वहीं वही डॉक्टर, कंपाउंडर और परिचारक की भूमिका निभा रहा है। केंद्र खुलने का कोई निश्चित समय नहीं है, और अक्सर बंद ही रहता है।

सूत्रों के अनुसार केंद्र में आ रही लाखों रुपये की दवाएं मनमाने ढंग से बाहर बेची जाती हैं। आरोप है कि आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह दवाएं कम मूल्य पर बड़े शहरों के विक्रेताओं को बेची जाती हैं। वहीं केंद्र बंद रहने के कारण ग्रामीणों को आयुर्वेदिक इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है और दवाएं एक्सपायर होकर बर्बाद हो रही हैं।

इस संबंध में जिला आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम नारायण कारक ने कहा कि रंका, चिनियां और रमकंडा केंद्रों के बंद रहने की जानकारी उन्हें नहीं है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!