योग से स्वस्थ समाज की ओर भाजपा का संकल्प, अद्वैत आश्रम में सजी योग साधना

Location: Garhwa

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम, मथुरा बांध के पास योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि योग शिक्षक विक्रम विश्वकर्मा एवं प्रदीप केशरी ने उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को निरोग और मानसिक रूप से सशक्त बना सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए।”

भाजपा नेता वी. विनय चौबे ने कहा कि “आज पूरा देश स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग को अपनाने की दिशा में अग्रसर है। हमें भी अपने परिवार और समाज में योग को एक आदत के रूप में शामिल करना चाहिए।”

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व योग अपना रहा है और इसके लाभ ले रहा है। अब दवाइयों से दूरी और योग से नजदीकी की जरूरत है।”

कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे खुद प्रतिदिन योग करेंगे और अपने क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता फैलाएंगे, ताकि प्रधानमंत्री का “योगमय भारत” का सपना साकार हो सके।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबेमुरलीश्याम सोनीबृजेश उपाध्याययशवंत मिश्राकैलाश कश्यपधनंजय गॉडविनय चंद्रवंशीप्रवीण जायसवालअनवर साहजयंत पांडेरितेश दुबेसतेंद्र सोनीसुरेश अग्रवालमुकेश गुप्ताविधायक प्रतिनिधि टिंकू गुप्ताअरविंद पटवासंतोष कश्यपविशाल गुप्ताप्रदीप केसरी (आश्रम संचालक)रघुनंदन ठाकुरजयप्रकाश केसरीकुंदन पासवानअन्य गुप्ताविजय कमलापुरकाशी सोनीभुवनेश्वर सोनीबबलू केशरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!