युवा समाजसेवी पंकज कुमार चौबे ने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी का थाम्हा दामन

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर विस के सिंघीताली निवासी युवा समाजसेवी पंकज कुमार चौबे ने अपने समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी का दामन रांची कार्यालय में थाम लिया।

उन्होंने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के केंद्रीय राज्य प्रभारी गया चरण दिनकर,पूर्व मंत्री नेता प्रतिपक्ष उत्तरप्रदेश रामबाबु चिरगईया,केंद्रीय राज्य मंत्री झारखंड प्रदेश राजन मेहता,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार दास,प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सिंह,सचिव शिवकुमार विश्वकर्मा,पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा,गढ़वा जिला के प्रभारी नंदा पासवान पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम,जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार राम की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा। मौके पर समाजसेवी पंकज कुमार चौबे ने कहा कि भवनाथपुर विस क्षेत्र की जनता क्षेत्र की विकास के लिए परिवर्तन चाहती है,इसलिए उनकी मांग पर ही विस चुनाव में बसपा के बैनर तले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया हूं। उन्होंने कहा कि
यहां के लोगों के दुःख दर्द से पूरी तरह से वाकिफ हूं,और इस क्षेत्र की चहुमुंखी विकास के खातिर और बेरोजगारों को रोजगार के लिए चुनाव मैदान में उतरा हूं। अगर जनता मुझपर भरोसा जता तो पिछड़ा,अति पिछड़ा एससी एसटी को मुफ्त शिक्षा दिलाने के दिशा में काम करेंगे। वहीं महिलाओं को प्रतिमाह 1500 पेंशन,20000लोगों को भवनाथपुर में उद्योग लगाकर रोजगार देने के लिए पहल करेंगे,बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिलाने,भवनाथपुर में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!