बसपा नेता पंकज चौबे पर जानलेवा हमला

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर ः बीती रात्रि भवनाथपुर बसपा विधान सभा के संभावित विधायक प्रत्यासी पंकज चौबे पर जानलेवा हमला होने का मामला प्रकाश में आया है ।इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के द्वारा मिले आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है ।पंकज चौबे पर जान लेवा हमला की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैलने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है ।पंकज ने इस घटना के पीछे अपने विपक्षी लोगों का हांथ होने की आशंका व्यक्त किया है ।केया है मामला ।
पहले पक्ष के बसपा प्रत्याशी पंकज चौबे ने दिए आवेदन में जिक्र किया है, कि मैं शुक्रवार की रात खाला खुटिया से चुनावी दौरा कर भवनाथपुर वापस आ रहा था, कि साथ चलने वाले कुछ वाहन पिछे रह गए जिनका आने का इंतजार छ मईलवा कड़िया धाम के समीप कर रहा था, रात्रि के करीब 8:00 बजे एक तेज गति से आ रहे स्विफ्ट डिजायर वाहन जिसका संख्या JHOIFN- 7180 गाड़ी मुझ पर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह मैं बच गया। गाड़ी में सवार सिंघीताली निवासी राहुल बैठा, प्रवीण चंद्रवंशी तथा दो अज्ञात युवक गाड़ी के खिड़‌की से हाथ निकालकर पिस्टल दिखाने लगा तथा गाली गलौज करते कहा कि आज बच गया, अगली बार नहीं बचेगा। घटनास्थल पर खड़ा मेरा स्कॉर्पियो JHOIFM0014 को धक्का मारते हुए उपरोक्त लोग तेज गति से भाग गए। तभी उनका पिछा करते हुए कर्पूरी चौक के समीप पहुंचे जहां वें सभी गाड़ी चालू हालत में छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक गढ़‌वा को फोन के माध्यम से सूचित करने के बाद तत्काल पुलिस के तत्परता से स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।कहा कि जब हम थाना में आवेदन लिख रहे तभी मयकू बैठा आया और गाळी ग्लोज करने लगा तथा धमकी देते हुए बोला कि दोनो बाप बेटा को छूरा छोप कर मार देंगे, साथ ही मारपीट शुरु कर दिया जिसमे मेरा एवं पिता के ऊँगली में गंभीर चोट लगी है।
जबकि दूसरे पक्ष के मयकू बैठा ने भी थाने में आवेदन नामजद व्यक्तियों पर कार्रवाई की मांग किया है। आवेदन में पीड़ित ने जिक्र किया है, कि मेरा नाती राहुल कुमार व उसका साथी प्रवीण चंद्रवंशी अपने निजी वाहन से शुक्रवार की शाम नगर उंटारी से भवनाथपुर आ रहा था, तभी बसपा नेता पंकज चौबे और उनके पिता सुशील चौबे बीच जंगल में अपनी गाड़ी से ओवरटेक कर उन्हे रोकने की कोशिश की। अनहोनी की आशंका को देखते हुए मेरा नाती तेज गति से गाड़ी दौड़ाता हुआ भवनाथपुर कर्पूरी चौक पहुंचा, जहां पीछा करते हुए पंकज चौबे और सुशील चौबे भी पहुंचे और जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मेरा नाती राहुल और उसके दोस्त प्रवीण को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैं थाना पहुंचकर पुलिस पदाधिकारी से बात चीत कर ही रहा था, कि थाना में पहले से मौजूद पंकज चौबे ने पुलिस कर्मी के सामने ही मुक्के से मारकर मेरा सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने आवेदन के माध्यम से उक्त दोनों पिता पुत्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से पूछे जाने पर कहा कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिया गया है प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से देशी कट्टा और बीयर शराब की बोतल भी बरामद हुआ है जांच किया जा रहा है।
बताते चलें की पंकज चौबे के द्वारा पूर्व में भी राहुल बैठा के विरुद्ध भवनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमे अभी तक पुलिस के द्वारा कोई करवाई नही की गई ऐसा पंकज चौबे का आरोप है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!