Location: Manjhiaon
बरडीहा थाना क्षेत्र के लालगढ़ा गांव में 20 वर्षीय सोनी कुमारी का अपहरण होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पिता सुदामा चंद्रवंशी के अनुसार, गांव के ही अंकुश पासवान ने 25 नवंबर की रात बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया।
बरडीहा थाना ने कांड संख्या 71/25, धारा 87 बीएससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।











