या अली या हुसैन के नारों से गुंजा धुरकी, मुहर्रम का निकला जुलूस

Location: Dhurki

धुरकी : प्रखंड मुख्यालय सहित खाला, खुटिया, रक्सी, टाटीदीरी, गनियारी कला, तथा अन्य जगहों पर हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से बुधवार को संपन्न हो गया, इसके अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया, सीपड़, अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला जहां मुस्लिम समुदाय के बच्चो, नवजवानों व बुजुर्गो द्वारा परंपरागत हथियारों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए।

इस दौरान लोगों ने डंडा, तलवार, गड़ासा आदि से अपने अपने करतब दिखाए जुलूस में शामिल लोग हजरत इमाम हसन हुसैन की याद में या हसन, या हुसैन, या अली, कर्बला दूर है, जाना जरूर है आदि नारे लगा रहे थे। इसके अलावा मुस्लिम महिलाएं मरसीया भी पढ़ रहे थे,वही जुलूस में काफी संख्या में भीड़ उमड़ी थी,जुलूस में मुस्लिम व हिंदू समुदाय को एकता देखने को मिली, वही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने खाला में लाठी खेलकर कार्यक्रम की शुरुआत किया, जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए धुरकी प्रशासन तत्पर रहा, इधर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों के जुलूस में सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी नजर बनाएं थे, इस दौरान भाजपा नेता इंद्रमणि जयसवाल, मुखिया प्रतिनिधि साबिर अंसारी, मुखिया प्रतिनिधी इस्लाम खान, जाबिर अंसारी, सरफराज अंसारी, सदाकत अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Ghulam Rabbani

Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!