Location: Meral
मेराल। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को लखेया मोड़ के समीप राष्ट्रीय नाई महासभा के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दिनेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे और उन्होंने पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती प्रदान की तथा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिसका लाभ आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मिल रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि जननायक के आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जीवनभर सेवा के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बनने का कार्य किया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, श्यामलाल ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, उदय ठाकुर, उपाध्याय चौधरी, संतोष मिश्रा, बिहारी ठाकुर, जुमराती अंसारी, ललन चंद्रवंशी, राजू चौधरी, लखन साव, जितेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे











