मेन रोड पर चला वाहन चेकिंग अभियान, 9 टेंपो जप्त

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा):
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-75 (मेन रोड) पर रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और दुर्गापूजा के मद्देनज़र सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत 9 टेंपो जप्त किए गए और सभी पर एमवी एक्ट (मोटर वाहन अधिनियम) के तहत चालान काटा गया।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेन रोड पर अक्सर अस्थायी रूप से खड़े टेंपो के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और आम जनता को परेशानी होती है। इसको देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा,

“त्योहारी सीजन में विशेष सतर्कता जरूरी है। दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर भीड़भाड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।”

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले भी कई वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी जारी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करना कानूनन अपराध है और इससे जनसाधारण के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है।

नागरिकों से की गई अपील

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!