मेदिनीनगर में मंगलवारी जुलूस के साथ रामनवमी पूजा की हुई शुरुआत,श्री राम के लगे जयकारे

Location: पलामू

मेदिनीनगर।महावीर नवयुवक दल जेनरल जुगल किशोर के द्वारा धूमधाम से प्रथम मंगलवारी जुलूस निकाला गया। मंगलवारी जुलूस कोयल तट स्थित शिवाला घाट से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः शिवाला घाट पहुँच कर समाप्त हुई। मंगलवारी जुलूस का नेतृत्व महावीर नवयुवक दल के अध्यक्ष जुगल किशोर ने किया। जुलूस में शामिल भक्त भगवान हनुमान जी की जयकार लगाते हुए केसरिया झंडा लिए हुए थे। जुलूस में जेनरल के सदस्य प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में बच्चों के द्वारा बहुत ही आकर्षक लाइटिंग की प्रस्तुति की गई, जो काफी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। जुलूस में नवीन तिवारी, कल्याण वर्मा, बबलू गुप्ता, महेश तिवारी, अरविंद अग्रवाल, नागेन्द्र प्रसाद नागिन, सुनील गुप्ता, श्याम चौधरी, दीपू चौरसिया, सुधीर दूबे, मुन्ना सिंह, सतीश पांडेय, मुकेश तिवारी, ट्विंकल गुप्ता,कमल गुप्ता, विश्वेशर गिरी, पिंटू गुप्ता कुमार गौरव, जीतेन्द्र सोनी, राजीव रंजन पांडेय, अनमोल सिन्हा, संजय कुमार, संजय उमेश, सहित कई लोग शामिल थे।इधर बेलवाटिका, हमीदगंज, सुदना सहित शहर के विभिन्न मुहल्लों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्यता के साथ मंगलवार को मंगलवारी जुलूस निकाला गया।रेड़मा में रामनवमी पूजा का जुलूस निकाला गया। आजाद चौक स्थित बजरंग बली के मंदिर प्रांगण से निकलकर जुलूस रेड़मा के विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए पुनः चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुँच कर समाप्त हुई। चंद्रशेखर आजाद चौक के सभी मार्ग में सड़क के दोनों ओर महावीरी झंडा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।वही जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, टिओपी वन प्रभारी रुद्रानंद सरस,टिओपी 2 प्रभारी अनिल सिंह,टिओपी 3 प्रभारी भूपेंद्र सिंह,टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह,रोहित कुमार, संतन कुमार,इसरार अहमद सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!