मुहर्रम को लेकर मझिआंव थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध का निर्देश

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा)। मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को मझिआंव थाना परिसर में बीडीओ सह सीओ कनक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर सहमति जताई।
बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने निर्देश दिया कि ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित रूट एवं समय-सीमा के अनुसार ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलाम की प्रक्रिया भी तय मार्ग के अनुरूप ही होगी। न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी भी कमेटी द्वारा डीजे का उपयोग किया जाता है तो संबंधित डीजे संचालक एवं कमेटी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शरारती तत्व या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दी जाए तथा किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लिया जाए। ताजिया कमेटियों के सदस्यों एवं सदरों को अपने-अपने कमेटी का लाइसेंस थाना में जमा करने का निर्देश दिया गया। मझिआंव क्षेत्र के चार लाइसेंसधारियों ने अपने लाइसेंस थाना में जमा भी किए।
बैठक के दौरान याकूब अहमद ने सोनपुरवा में सड़क अतिक्रमण से जुड़े पुराने विवाद का मुद्दा उठाते हुए सरकारी सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इस पर प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया।
पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने स्पष्ट कहा कि जुलूस के दौरान यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसे चिन्हित कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, थाना प्रभारी अमित कुमार, एसआई चंदन प्रधान, संजय कुमार, विद्याधर मछुआ, आलोक कुमार, रणवीर कुमार, मंसूर खान, अमरूद्दीन खान, अशोक कमलापुरी, सिटी मैनेजर जितेश कुमार, मुखिया शंभु पासवान, अख्तर खान, महताब आलम, बिगन खान, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, इमरान खान, बीडीसी प्रतिनिधि नन्हे खान, सुनील चौहान सहित दोनों समुदायों के कई गणमान्य लोग उपस्थित

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    हम पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

    हम पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

    मुहर्रम को लेकर मझिआंव थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध का निर्देश

    मुहर्रम को लेकर मझिआंव थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध का निर्देश

    बरडीहा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

    बरडीहा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

    कांग्रेस ने सत्ता के लिए राजद और माले के सामने किया सरेंडर

    कांग्रेस ने सत्ता के लिए राजद और माले के सामने किया सरेंडर

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी
    error: Content is protected !!