बरडीहा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा)। बरडीहा थाना परिसर स्थित पूर्व निर्मित शिव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को शिवलिंग एवं नंदी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बरडीहा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए बभनीबाकी नदी पुल के समीप पहुंची, जहां वाराणसी से आए आचार्य शंभूनाथ चौबे एवं उनके सहयोगी योगेश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर लौटे और विधिवत कलश स्थापना की गई।
सोमवार को वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग तथा नंदी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। मुख्य यजमान के रूप में पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
बताया गया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व बरडीहा थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी सुमंत कुमार राय, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज सिंदुरिया तथा चालक आरक्षी मिथिलेश तिवारी के प्रयास से थाना परिसर में शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। वर्तमान थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के प्रयास एवं सभी के सहयोग से वाराणसी से शिवलिंग एवं नंदी महाराज की प्रतिमा मंगवाकर मंदिर में विधिवत स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
पूरे अनुष्ठान के दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से थाना परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिवालय में प्राण प्रतिष्ठा का उद्देश्य थाना परिसर में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!