कांग्रेस ने सत्ता के लिए राजद और माले के सामने किया सरेंडर

Location: रांची

रांची: चर्चित कहावत है ‘चोरी और सीनाजोरी’, चोर मचाए शोर, शोर सुनकर झारखंड के कांग्रेसी डर गए और राजद, माले के सामने सरेंडर कर दिया है. कांग्रेसियों ने आत्मसम्मान को इसलिए गिरवी रख दिया क्योंकि सत्ता बची रहे. मलाई चाभते रहें. मालपानी मिलता रहे. झारखंड से दिल्ली तक के नेताओं की खातिरदारी होती रहे. थैली का खेल जारी रहे. यदि ऐसा नहीं होता तो 4 + 2 विधायकों वाली पार्टी राजद और माले के सामने 16 विधायकों वाली पार्टी और इंडिया गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा पार्टनर इस तरह घुटने नहीं टेकता.
  राज्यसभा चुनाव में  क्रॉस वोटिंग के मामले पर यदि कांग्रेस की गलती रहती तो बात समझ में आती. लेकिन यहां तो राजद और माले के विधायकों ने डंके की चोट पर क्रॉस वोटिंग की. कांग्रेस प्रत्याशी को हराया. इसके बाद चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर कांग्रेस को आंखें दिखाएई. भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया. क्रॉस वोटिंग के आरोप को खारिज किया. न जाने क्या-क्या कहा. बावजूद कांग्रेस ने सत्ता के लोभ में सरेंडर कर दिया. 
कांग्रेस के एक मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, गठबंधन बचाने को लेकर वह विष पीने को तैयार हैं तो दूसरे मंत्री इरफान जो कल तक राजद, माले को विश्वासघाती, पीठ में खंजर भौंकने, पैसा लेकर वोट बेचने का आरोप लगा रहे थे. अब वह कह रहे हैं कि छोटे भाई को माफ कर दिया. इनके सात खून भी माफ हैं . यह माफी सत्ता का प्रेम है. माफी जिसको मांगनी चाहिए थी वह नहीं मांग रहा दूसरे बिना माफी मांगे उसे क्षमा कर रहे हैं. यह कांग्रेस का चरित्र है. अब कांग्रेस कितना नीचे गिरेगी.
इतना अपमानित होने के बाद भी कांग्रेसियों का सरकार में बने रहना कहां तक उचित है. कांग्रेस क्यों लगातार गर्त में जा रही है यह झारखंड प्रकरण से साफ हो गया है. कांग्रेस विनाश के रास्ते पर है. कार्यकर्ताओं का मनोबल ऐसी घटनाओं से गिरता है. हौसला टूटता है.
  कांग्रेसियों को पता है कि वह सरकार से हट जाएंगे तो उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा. झारखंड में पार्टी का कोई जनाधार नहीं है. वह झामुमो के कंधे पर सवार होकर राजनीति कर रही है. राजद और माले जैसी छोटी पार्टी के सामने कांग्रेसी नतमस्तक हो गए. क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर पार्टी अब बैकफुट पर आ गई. प्रणव झा कांग्रेस आला कमान के उम्मीदवार थे. लेकिन उनकी भी झारखंड में दुर्गति हो गई. यह सीधे-सीधे आलाकमान की हार है. क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर झामुमो चुप है और वह मजे ले रहा है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    आजादी की कहानी : गढ़वा-पलामू की धरती के उन वीरों की, जिनके संघर्ष से मिली स्वतंत्र हवा

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी
    error: Content is protected !!