मुखिया फूलमंती देवी ने 85 कांवरियों को अंगवस्त्र भेंट कर किया देवघर रवाना

मेराल। सावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ कांवर यात्रा का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को हासनदाग पंचायत की मुखिया फूलमंती देवी ने गांव से बाबा बैजनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे 85 नवयुवक कांवरियों को अंगवस्त्र भेंट कर विधिवत विदाई दी।

मुखिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और सुखद दर्शन की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ से सभी के मंगलमय घर वापसी की प्रार्थना की। इस मौके पर कांवरियों ने भी बाबा से अपने गांव, प्रखंड और जिले की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना करने की बात कही।

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, झामुमो युवा अध्यक्ष अनिल चौधरी, शिवदत्त चौधरी, संतोष चौधरी, प्रणय चौबे, राजेंद्र चौधरी, वीडिसी नंदू चौधरी, बिनोद चौधरी सहित कांवरिया संघ से सुमेर चौधरी, बिंदेश्वर चौधरी, संजय चौधरी, लालमोहन चौधरी, छठन चौधरी, मानदेव चौधरी, मनोज चौधरी, देवकुमार पासवान समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!