मुखिया का बेटा कार से स्कूटी चालक को मारा टक्कर भाई की मौत,बहन गंभीर रूप से घायल रांची रेफर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको गांव के पास बुधवार की शाम शराब के नशे में तुकबेरा गांव के मुखिया विनोद विश्वकर्मा का बेटा कार से स्कूटी चालक को टक्कर मार दिया। जिसमें स्कूटी पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल भाई बहन को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सको ने युवक को मृत घोषित कर दिया।जबकि युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।मृत युवक की पहचान गढ़वा जिले के जयनगरा गांव निवासी रणधीर मेहता के पुत्र त्रिपुरारी मेहता उम्र 22 वर्ष और रणधीर मेहता की पुत्री जानवी कुमारी उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों भाई-बहन बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर छतरपुर गुलाबचंद कॉलेज किसी काम से गए थे। उधर से घर वापस लौट के इसी क्रम में नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको गांव के पास शराब के नशे में मुखिया का बेटा अपने कार से उनके स्कूटी को टक्कर मार दिया। जिसमें त्रिपुरारी मेहता की मौत हो गई है।जबकि जानवी की हालत गंभीर बनी हुई है।चिकित्सको ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया है।वही इस घटना के बाद पुलिस कार और स्कूटी को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!