मुखदेव +2 हाई स्कूल में लापरवाही: सैकड़ों छात्र छात्रवृत्ति से हो सकते हैं वंचित, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि)। प्रखंड क्षेत्र के मुखदेव +2 उच्च विद्यालय में प्रभारी हेडमास्टर और विद्यालय प्रबंधन समिति की लापरवाही के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित होने के कगार पर हैं। मार्च 2025 में ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद अब तक स्कूल द्वारा जिला कल्याण विभाग को डेटा नहीं भेजा गया है।

इससे आईए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। विद्यार्थियों ने स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छात्रवृत्ति संबंधित फाइलें विभाग को नहीं भेजी गईं, तो वे विद्यालय में तालाबंदी व प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उपायुक्त कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।

छात्रों का सवाल है कि जब झारखंड सरकार वंचित तबकों को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता देती है, तो उसे स्कूल प्रबंधन द्वारा बाधित क्यों किया जा रहा है? चार महीने बीत जाने के बाद भी जिला कल्याण विभाग को छात्रवृत्ति प्रस्ताव नहीं भेजा जाना गंभीर लापरवाही है।

पोर्टल न खुलने का हवाला दे रहीं प्रभारी हेडमास्टर

इस संबंध में प्रभारी हेडमास्टर समिता कुमारी ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण जिला ई-कल्याण पोर्टल नहीं खुल रहा है और मोबाइल नंबर विभागीय पोर्टल से लिंक नहीं हो सका है। इसी वजह से छात्रों का डेटा अपलोड नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही तकनीकी समस्या का समाधान होगा, छात्रवृत्ति की फाइल भेज दी जाएगी।

हालांकि छात्रों का आरोप है कि यह केवल बहाना है और प्रशासनिक लापरवाही के कारण उन्हें शिक्षा संबंधी अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!