मित्र मंडली सेवा समिति का 35वां साप्ताहिक सेवा कार्य संपन्न

Location: Garhwa

गढ़वा,
मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा रविवार को लगातार 35वें सप्ताह भी सेवा कार्य करते हुए सदर अस्पताल, गढ़वा में जरूरतमंद मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से नवजात शिशुओं के लिए कपड़े, दूध की बोतल, मोजे, टोपी, तथा उनकी माताओ और अन्य मरीजो के लिये चाय और ब्रेड का वितरण किया।

हर सप्ताह की तरह इस रविवार भी सेवा का यह कार्य सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ हुआ। समिति के सदस्य समय पर एकत्र होकर आपसी समन्वय के साथ पूरे कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करते हैं। यह सेवा न केवल जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाती है, बल्कि स्वयं सेवकों को भी आत्मिक संतोष का अनुभव कराती है।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य अजय आनंद, सुनील गुप्ता, रवि केशरी, राजेश गुप्ता, संतोष केशरी, प्रशांत गुप्ता एवं दीपक गुप्ता उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सेवा को सफल बनाया और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को और मजबूती प्रदान की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    हासनदाग बालू घाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

    हासनदाग बालू घाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा
    error: Content is protected !!