मित्र मंडली सेवा समिति का जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य

Location: Garhwa

गढ़वा, रविवार।
मित्र मंडली सेवा समिति, गढ़वा की टीम ने रविवार को सदर अस्पताल, गढ़वा में जरूरतमंद मरीजों और प्रसूता माताओं के बीच गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण किया।

ठंड के मौसम को देखते हुए समिति ने माताओं और नवजात शिशुओं के लिए कंबल, इनर, टोपी, मोज़े, स्वेटर, चाय, ब्रेड और दूध की बोतल जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

यह विशेष वितरण समिति के सदस्य रवि केसरी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। रवि केसरी ने कहा कि उनका जन्मदिन दो दिन पहले था, लेकिन समिति ने तय किया कि रविवार को इस दिन को सेवा के रूप में मनाया जाए।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य राजेश सुमित्रा, सुनील टेक्सटाइल, अजय आनंद, रवि राजघराना, मोनू केसरी, प्रशांत दादा मेडिकल, संतोष केसरी (निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि), आनंद बाबू, रमेश बाबू सराफ, दीपक गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने कहा कि मित्र मंडली सेवा समिति आगे भी हर रविवार जरूरतमंदों की सेवा के लिए ऐसे समाजहित कार्य करती रहेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!