Location: पलामू
मेदिनीनगर।पड़वा मामूली विवाद में हुई मारपीट की घटना मे पिता पुत्र और पत्नी सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद सिंह,संतोष सिंह,सुनील सिंह और उर्मिला देवी का नाम शामिल है। इस घटना के बारे में घायल संतोष सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह घर से उसका पैसा चोरी हो गया था।पैसा चोरी होने के बाद वह घर में हल्ला हंगामा करने लगा।इसी बीच घर में आई मौसी की लड़की चंदा कुमारी से उसका बहस हो गया।बहस होने के बाद चंदा कुमारी अपने घर फोन कर अपने पिता रामनाथ सिंह और भाई बैजनाथ सिंह और बुटन सिंह को बुला कर चारो को लाठी डंडे से पिटवाया।जिसमे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाडवा थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना के एएसआई विजय रजक अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।











