हत्या की साजिश रच रहे चार व्यक्ति गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू पुलिस ने हत्या की साजिश रच रहे चार अभियुक्त को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुवे पलामू एसपी रिशमा रमेशन ने बताया की दिनांक नवम्बर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सीलदाग में कुछ व्यक्ति मिलकर गांव के किसी व्यक्ति की हत्या का योजना बना लिया गया है। हत्या के लिए रेकी भी कर लिया गया है। आज या कल हत्या करने की योजना है। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सभी अपराधकर्मियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सीलदाग से कुल 04 अपराधकर्मीयों को अवैध हथियार, गोली, चाकू के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया कि गांव के ही एक महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। महिला ने लगातार इसका विरोध किया और अपने पति को पूरी घटना बताई। जिसके बाद महिला के पति एवं अपराधी के बीच इसको लेकर लड़ाई झगड़ा भी हुआ। इसी बात को लेकर अपराधी ने महिला के पति की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत उसने अपने साथ तीन और लोगों को साथ में लिया और महिला के पति को मारने के लिए उसके घर का पूरा रेकी भी कर लिया और एक देशी कट्टा गोली के साथ व्यवस्था कर लिया। योजना के अनुसार राजवंश परहिया को गोली मारना था। अगर किसी कारण गोली न चले तो राजू साव और सहदेव विश्वकर्मा अपने साथ ले गए चाकू से उसकी हत्या कर देते। लेकिन घटना करने से पहले ही पुलिस के द्वारा सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों आरोपियों में 1. राजवंश परहिया पिता धर्मदेव परहिया (डकैती कांड में पहले जेल जा चुका है)2. राजू साव पिता स्वर्गीय बैजनाथ साव 3. मंटू कुमार परहिया पिता सत्यनारायण परहिया तीनों ग्राम कुंडौली टोला खोंगा थाना छतरपुर जिला पलामू 4. सत्यदेव विश्वकर्मा पिता भोला विश्वकर्मा ग्राम सिलदाग थाना छतरपुर जिला पलामू के रहने वाले है।गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने1. देशी कट्टा -,देशी कट्टा का जिंदा गोली एक,3.चाकू दो पीस बरामद किया है।छापामारी अभियान में छतरपुर डीएसपी,छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद,एसआई सुशील उरांव,अनिल कुमार रजक,राहुल कुमार और पुलिस जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!