Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन कुम्हार टोली निवासी अशोक यादव की पत्नी सोनम देवी उम्र 35 वर्ष का शव मंगलवार की दोपहर घर के आंगन से बरामद किया गया है।वही घटना के बाद पति और ससुराल के लोग फरार बताए जा रहे है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टिओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार टाइगर मोबाइल के जवान सुबिन्द कुमार,अमित कुमार,मुकेश सिंह, सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए है।वही पुलिस आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।











