बरडीहा में तस्करी से पहले 29 पशु बरामद, पुलिस कार्रवाई जारी

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव स्थित नदी किनारे टांड़ से पुलिस ने मंगलवार शाम पशु तस्करी की योजना को विफल करते हुए कुल 29 पशुओं को बरामद किया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस दल ने क्षेत्र में छापेमारी की, तो नदी किनारे दो-दो बैलों को अलग-अलग पेड़ों से बांधा पाया गया। तलाशी के क्रम में कुल 26 बैल और 3 गाय बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, सभी पशुओं को तस्करी के उद्देश्य से एकत्र कर बांधा गया था। पुलिस को देखते ही तस्करी में शामिल लोग मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

घटना मंगलवार की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!