मध्य विद्यालय बहीयार खूर्द को मिला उच्च विद्यालय का दर्जा विधायक भानुप्रताप शाही ने किया उद्घाटन

Location: Ramana

रमना प्रखंड के मध्य विद्यालय बहीयार खूर्द अब उच्च विद्यालय का दर्ज मिल गया है।मंगलवार को विधायक भानुप्रताप शाही ने फीता काट कर उच्च विद्यालय का उद्घाटन किया।

मौके पर भानुप्रताप शाही ने कहा कि हमारा प्रयाश रहा है कि लोगो को शिक्षा सुलभ हो।बहीयार खूर्द के ग्रामीण और छात्र-छात्राओं के द्वारा हमेशा हाई स्कूल की मांग किया जा रहा था।काफी संघर्ष के बाद विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा दिलाने में सफलता मिली है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों मे पांच करोड़ की लागत से विद्यालय का भवन भी बनेगा।उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास से बुल्का,टंडवा,बरहीया और भागोडीह के मध्य विद्यालय पहले ही अपग्रेड होकर उच्च विद्यालय का दर्जा प्राप्त कर चुके है।अब बहीयार खूर्द को उच्च विद्यालय का दर्जा मिला है।बहीयार खूर्द के साथ साथ बहीयार कला,सपही ,बजनवा चमर बहीयारी आदी गांवो के बच्चो को अब रमना या श्री बंशीधर नगर जाकर हाई स्कूल की पढ़ाई करने का बोझ नही उठाना पड़ेगा।गांवा में ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था होने से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार होगा।समाज,गांव और देश आत्मनिर्भर बनेगा।कार्यक्रम को प्रमुख करुणा सोनी,मुखिया सोनी देवी,भाजपा नेता भगत दयानंद यादव सहीत कई लोगो ने संबोधित किया।इसके पहले विद्यालय परिवार के द्वारा विधायक भानुप्रताप शाही व अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर संम्मानित किया।इस अवसर पर सीओ बासुदेव राय,थाना प्रभारी असफाक आलम,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी,धनंजय कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,अमीत प्रकाश सहीत कई लोग उपस्थित थे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Neeraj Kumar Pathak

Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!