Location: Manjhiaon
मझिआंव: प्रतिनिधी: विनय सहित 35 प्रत्याशीयों ने भरा वार्ड का नामांकन: नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को एक अध्यक्ष पद के लिए तथा 35 वार्ड पार्षदों के लिए नामांकन पत्र दाखिला किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सिंह एसडीओ कार्यालय गढ़वा में अपना नामांकन कराया ,वही वार्ड पार्षद के लिए मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 35 वार्ड पार्षदों के द्वारा अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिला कराया गया। जिसमें: वार्ड नंबर एक में जुगल राम ,वार्ड नंबर 2 में 5 प्रत्याशी :दीपक कुमार ,रेणु कुमारी, प्रभु राम, बिगू राम ,गीता देवी, एवं वार्ड तीन में प्रेमानंद त्रिपाठी, वार्ड 4 में बिंदा देवी ,सरिता देवी एवं वार्ड 5 में पांच नामांकन किया गया ,जिसमें मोहम्मद आफताब खान ,विवेक कुमार सोनी ,राजेंद्र राम ,राहुल कुमार, संजय प्रसाद, वार्ड 6 में 3 प्रत्याशी नामांकन हुआ जिसमें रविता देवी, सुमन विश्वकर्मा ,कालिंदी देवी, वार्ड 7 में तीन नामांकन हुआ ,सुधीर शर्मा ,अमित कुमार ,अजय राम, वार्ड 8 में 2 नामांकन हुआ :माया पाठक, दीपा कुमारी ,वहीं वार्ड 9 में दो नामांकन हुआ जिसमें रानी कुमारी ,कमला देवी ,वार्ड 10 में तीन नामांकन हुआ: बबलू रजवार ,रविकांत कुमार, विनय राम ,वहीं वार्ड 11 में पांच नामांकन हुआ जिसमें :ममता कुमारी खजूरी से अनीता देवी, ममता कुमारी वीरबंधा ,पंति देवी, राधिका देवी, एवं वार्ड 12 में तीन नामांकन हुआ मुकेश कुमार मेहता ,रमेश विश्वकर्मा एवं बालमुकुंद मेहता का नाम शामिल है ।वही आज बुधवार को मात्र दो नामांकन पत्र बीके जिसमें टोटल नामांकन पत्रों की बिक्री 62 बताई गई। वही कल गुरुवार को नामांकन प्रपत्रों की स्कूटनी की जाएगी।
इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती कनक, राजेश कुमार,शिवपूजन तिवारी,नाजिर प्रेम शंकर पाठक, सहायक राहुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सहित सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किये गये थें।











