Location: Manjhiaon
मझिआंव
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई। इस दौरान सभी ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव अविनाश कुमार, उत्पल रोशन टोप्पो, विनोद कुमार सिंह, परमानंद प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, ललन बैठा, इंद्रदेव कुमार, ललन राम, नाजिर जितेंद्र कुमार सिंह, सुरेश चरगट, एकाउंटेंट राजू कुमार, एई अमित कुमार भारती सहित दोनों प्रखंड सह अंचल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान की भूमिका को अहम बताया।











