मझिआंव पोस्ट ऑफिस में डाक सेवक ललित सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)।
प्रखंड क्षेत्र के पुरानी अस्पताल के समीप स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत डाक सेवक ललित सिंह के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, कलम-डायरी सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में गढ़वा पोस्ट ऑफिस के एएसपी सरोज सिंह ने सेवानिवृत्त डाक सेवक ललित सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया और कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी सेवा में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी को नियत समय पर सेवानिवृत्त होना पड़ता है, यही सरकारी सेवा की नियमावली है।
वहीं युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि ललित सिंह डाकघर में एक अभिभावक की तरह सभी के साथ कार्य करते रहे और तन-मन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मझिआंव पोस्ट ऑफिस के चंदन कुमार सिंह, गढ़वा पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर वीरेंद्र कुमार सिंह, डाक सहायक रंजन तिवारी, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, मनोज तिवारी, मनीष कुमार गुप्ता, अश्विनी कुमार सिंह, चंदन कमलापुरी, नंद बिहारी सिंह, अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!