मझिआंव व बरडीहा थाना में पीस कमेटी की बैठक, होली-ईद शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय

Location: Manjhiaon

मझिआंव: होली एवं ईद के त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मझिआंव और बरडीहा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। मझिआंव थाना में सीओ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में, जबकि बरडीहा थाना में बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में दोनों थाना क्षेत्रों के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। निर्णय लिया गया कि होलिका दहन शांतिपूर्ण माहौल में होगा और रंगों का त्योहार आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मनाया जाएगा

शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त

अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं राकेश सहाय ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी दी। वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर ने लोगों से हंसी-खुशी और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी

बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:

इस अवसर पर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, एसआई नसीम अंसारी, मृत्युंजय कुमार, एएसआई प्रसिद्ध पासवान, संतोष कुमार, आलोक कुमार, मारुति नंदन सोनी, मुखिया पति रमेश कुमार पासवान, इंदल कुमार सिंह, इबरार खां, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!