मझिआंव: राशिद मियां के निधन पर मुस्लिम कमेटी ने जुटाया चंदा, परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित मस्जिद मुहल्ला निवासी लगभग 65 वर्षीय राशिद मियां का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से चिनिया रोग, हृदय संबंधी समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के चलते उचित इलाज न हो पाने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार स्थानीय कब्रिस्तान में मंगलवार को ही कर दिया गया। राशिद मियां के परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है। उनके दो पुत्रों की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, अब केवल एक विवाहित बेटी ही शेष हैं, जो मजदूरी कर किसी तरह घर चला रही है।

इस दुःखद घड़ी में तलशबरिया प्रखंड की मुस्लिम कमेटी ने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए पहल की। कमेटी के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने आपस में चंदा इकट्ठा कर बुधवार को राशिद मियां की पत्नी फकुंरन बीबी को 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। कमेटी के सदस्यों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता की जाएगी।

उपस्थित सदस्य:
इस मौके पर कैफ आलम, हामिद खां, राहत खां, पिंटू खां, आसिफ खां, बुधन मियां सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!