मझिआंव: राधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की षष्ठी पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Location: Manjhiaon

मझिआंव नगर पंचायत स्थित राधाकृष्ण मंदिर (कुट्टी) में भगवान श्रीकृष्ण की षष्ठी अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगातार बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु भंडारे में शामिल हुए और महाप्रसाद ग्रहण किया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन और सोहर गीत गाए जा रहे थे। मंदिर और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साज-सज्जा के बीच भगवान नंदलाल विराजमान रहे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के निर्देशानुसार सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।

यह पूरा कार्यक्रम राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शाम से रात्रि तक कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक शामिल रहे।

इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, चंदन कमलापुरी, डॉ. पी.के. सिंह, आनंद तिवारी, भोला चंद्रवंशी, प्रीतम कुमार, नीरज सिंह, जितेंद्र शाह, रॉकी तिवारी, विकास सुंडी, वीरेंद्र सिंह, प्रद्युम्न साव, गुड्डू पंडित, विनय पाठक, अखिलेश तिवारी, राजेश तिवारी, बालवीर सिंह, डॉ. भी. शर्मा, रमाकांत तिवारी, मुकेश कुमार, विपेश कुमार, अरविंद सिंह समेत कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!