मिलिनियन पब्लिक स्कूल का स्कूली वैन खाई में गिरा, दर्जनभर छात्र घायल

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के विशुनपुर स्थित मिलिनियन पब्लिक स्कूल का एक स्कूली वैन शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर पड़ा। हादसे में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएँ घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

तेज रफ्तार बनी वजह
घायल छात्रों ने बताया कि वाहन चालक अक्सर तेज गति से गाड़ी चलाता था। शुक्रवार को भी चालक तेज रफ्तार में था। जैसे ही स्कूल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पहुँचा, वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वैन करीब पाँच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सभी बच्चे गाड़ी के नीचे दब गए।

स्कूल परिसर में कराया गया इलाज
बच्चों को चोट लगने के बावजूद स्कूल प्रबंधन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय परिसर में ही प्राथमिक उपचार कराता रहा। इससे अभिभावकों में नाराजगी देखी गई।

स्थानीय लोग बने सहारा
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद स्कूल प्रबंधन भी घटनास्थल पर पहुँचा और घायल छात्रों को स्कूल में ही उपचार कराया।

विद्यालय प्रबंधन की सफाई
विद्यालय निदेशक मुमताज रहमान ने बताया कि गाड़ी का चक्का फिसल जाने से चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन खाई में जा गिरा। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

अभिभावकों में चिंता
हादसे से अभिभावकों में गहरी चिंता है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन को और सख्त कदम उठाने चाहिए तथा लापरवाह चालकों पर कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!