मझिआंव में मारुति नंदन सोनी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, सर्वांगीण विकास का लिया संकल्प

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मारुति नंदन सोनी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मेन बाजार स्थित टुकु कमलापुरी के मकान में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में राधाकृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मारुति नंदन सोनी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने, सड़कों का निर्माण कराने तथा नालियों और गलियों को दुरुस्त करने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने कोयल नदी के किनारे तटबंध निर्माण एवं खजूरी जलाशय योजना को पूर्ण कराने का भी भरोसा दिलाया। सोनी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करेंगे।
अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपने चुनाव चिन्ह “चूड़ी छाप” पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!