मझिआंव में भव्य कलश यात्रा के साथ वैदिक महायज्ञ और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुरू

Location: Manjhiaon

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लॉक के सामने नवनिर्मित विश्वकर्मा भगवान मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा सह वैदिक महायज्ञ को लेकर शनिवार को 1100 श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में गाजे-बाजे, रथ और जयघोष के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास एवं यज्ञाचार्य विजयकांत के नेतृत्व में यह यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट पहुंची। यहां पुरोहित विजय कांत एवं काली मंदिर के पुजारी विनय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को जल भरवाया, जिसे बाद में यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वृंदावन से आई विद्वान सुश्री प्रज्ञा भारती प्रतिदिन रात्रि 7:00 बजे से 9:00 बजे तक तीन दिनों तक प्रवचन देंगी

अनुष्ठान का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 8 मार्च (शनिवार): भव्य कलश यात्रा
  • 9 मार्च (रविवार): मूर्ति नगर भ्रमण सह शोभायात्रा
  • 10 मार्च (सोमवार): मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
  • 11 मार्च (मंगलवार): यज्ञाचार्यों एवं पुरोहितों की विदाई

इस आयोजन में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पिंकु विश्वकर्मा, सचिव बद्रीनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश शर्मा सहित आनंद विश्वकर्मा, श्रवण शर्मा, मुंशी शर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, बालेश्वर शर्मा, कपिल देव शर्मा, राम प्रवेश शर्मा, परीखा विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, संगम शर्मा, देवनी विश्वकर्मा, मारुति नंदन सोनी, धनंजय सोनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    पांडू जमीन विवाद मामले में दूसरे पक्ष की भी महिला गंभीर रूप से घायल हालत गंभीर

    पांडू जमीन विवाद मामले में दूसरे पक्ष की भी महिला गंभीर रूप से घायल हालत गंभीर

    कांडी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा नेता रामलला दुबे ने जताई चिंता, सड़क सुरक्षा जागरूकता की मांग

    कांडी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा नेता रामलला दुबे ने जताई चिंता, सड़क सुरक्षा जागरूकता की मांग

    रोहनिया मोड़ पर बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    रोहनिया मोड़ पर बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    मोरबे गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक ने किया शिलान्यास

    मोरबे गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक ने किया शिलान्यास

    ब्रेकिंग न्यूज़ :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवा के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    ब्रेकिंग न्यूज़ :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवा के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
    error: Content is protected !!