Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मझिआंव थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बाईपास बकोईया होते हुए बस स्टैंड, गहीड़ी, बलौक रोड, घुरुआ, तलशबरियां सहित विभिन्न गांवों में भ्रमण कर वापस लौटा। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इंस्पेक्टर बृज कुमार ने बताया कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है।इस मौके पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो, एसआई चंदन प्रधान, संजय मुंडा, तपेश कुमार, एएसआई संजय कुमार, आलोक कुमार, विद्याधर मछुआ, रणवीर प्रसाद एवं मिथलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, गृह रक्षक बल, महिला एवं पुरुष चौकीदार मौजूद रहे।











