मझिआंव में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हवन के साथ संपन्न, शांतिकुंज टोली को दी गई विदाई

Location: Manjhiaon

मझिआंव: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में मझिआंव नगर पंचायत के खजूरी गांव स्थित मनोकामनेश्वर शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का समापन 27 फरवरी, बुधवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ। इसके साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से आई चार सदस्यीय टोली को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में टोली नायक एवं कर्मकांडी सचिदानंद तिवारी, भजन गायक ललित शर्मा, तबला वादक राहुल कुमार और बेजो वादक राजा कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान टोली नायक श्री तिवारी ने खजूरी गांव के श्रद्धालुओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से यह यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ से क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक हो गया है और कई श्रद्धालुओं ने गायत्री परिवार में दीक्षा भी ली है। उन्होंने गुरुदेव का संदेश देते हुए कहा, “हम बदलेंगे, युग बदलेगा।”

गायत्री परिवार महिला मंडल की जिला संयोजक श्रीमती शोभा पाठक ने कार्यक्रम में कहा कि 21वीं सदी नारी सशक्तिकरण की सदी है। उन्होंने “नारियां देश की जाग जाए अगर, तो युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा” भजन गाकर महिलाओं को युग परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक बिनोद पाठक, प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, युवा मंडल जिला संयोजक वीरेंद्र सोनी, केंद्रीय टोली सदस्य अच्युतानंद तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन मां गायत्री और भगवान भोलेनाथ की आरती के साथ हुआ।

महायज्ञ को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग

महायज्ञ की सफलता में यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष गुड्डू उर्फ रमेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, गोलू सिंह, वार्ड पार्षद प्रमोद पाल, रामायण शर्मा, भगवान शर्मा, कंचन कुशवाहा, अखिलेश विश्वकर्मा, रवि मेहता, उपेंद्र मेहता, परेश पाल, अखिलेश पाल, देवधारी महतो, मुंद्रिका पाल, रामप्रवेश पाल, बिट्टू शर्मा, अशोक विश्वकर्मा, बलराज मेहता, विष्णुदेव प्रजापति, जयशंकर प्रजापति समेत खजूरी और आसपास के गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!