मझिआंव में नगर पंचायत सफाई कर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

Location: Manjhiaon

मझिआंव,– नगर पंचायत मझिआंव में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के निर्देश पर कराई गई। यह जांच मझिआंव रेफरल अस्पताल में की गई, जिसमें महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों ने भाग लिया।

जांच का कार्य चिकित्सक डॉ. कविता कुमारी द्वारा किया गया। उन्होंने दर्जनों सफाई कर्मियों की बारी-बारी से स्वास्थ्य जांच की और आवश्यकतानुसार दवाएं भी दीं। डॉ. कविता ने सभी कर्मियों को तंबाकू, धूम्रपान और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “जीवन अनमोल है, इसे सुरक्षित रखने के लिए हमें अपने शरीर का विशेष ख्याल रखना चाहिए।”

इस अवसर पर सीटी मैनेजर जितेश कुमार, सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के अन्य सफाई कर्मी भी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!