मझिआंव में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी की विजय जुलूस

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद रविवार को भव्य विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस उनके आवास से हजारों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ।
जुलूस उनके आवास से निकलकर बस स्टैंड होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मझिआंव खुर्द, गहेड़ी, चंद्री प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत अखौरी टोला, दुबे टोला, उंचरी, रपुरा से होते हुए वापसी के क्रम में लोहार पुरवा, रैसुआ, बकोइया आमर, लकड़ी, खजुरी, भुसुआ, वीरबंधा सहित नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य गांवों में विजय जुलूस निकाला गया।
इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। समर्थक “सुमित्रा देवी जिंदाबाद” के नारे लगाते नजर आए तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत का गठन वर्ष 2010 में हुआ था और तब से सुमित्रा देवी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
इस अवसर पर सुमित्रा देवी ने कहा कि नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास उनका पहला कर्तव्य होगा, ताकि नगरवासियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि वे नगर पंचायतवासियों के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहेंगी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!