मझिआंव में दवा व्यवसायी के पुत्र वरुण जायसवाल की मृत्यु, नगर में शोक

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा)। नगर पंचायत क्षेत्र के मझिआंव कला निवासी एवं दवा व्यवसायी सूचित जायसवाल के छोटे पुत्र वरुण जायसवाल उर्फ गोलू जायसवाल (32 वर्ष) की मृत्यु शनिवार को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वरुण की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार वरुण पूर्व से बीमार थे। इलाज के बाद कुछ समय के लिए स्वस्थ होने के बाद वे फिर बीमार पड़ गए थे। इलाज के लिए उन्हें रांची के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में शनिवार दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण ब्लड इंफेक्शन बताया है। वरुण के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया गया।

वरुण के निधन पर व्यवसायी संघ अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, दवा व्यवसायी पवन कुमार, अशोक कमलापुरी, नागेंद्र सिंह, धनंजय सोनी, मारुति नंदन सोनी, विकास कालिया, विजय कुमार यादव, रवि कमलापुरी, पप्पू जायसवाल, चंदन कुमार, विवेक सोनी, शिवम जायसवाल, अनंत तिवारी, सूरज जायसवाल, चंदन कमलापुरी सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!