मझिआंव में कार्यकारिणी समिति की बैठक, विकास व भ्रष्टाचार पर कड़े फैसले

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड में सोमवार को प्रमुख कार्यालय में “नरेश प्रसाद सिंह कार्य समिति” की कार्यकारिणी बैठक प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मनरेगा बीपीओ, सभी पंचायत कर्मियों और अंचल कर्मियों के साथ संयुक्त बैठक कर विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी सहमति बनी। इन सभी विषयों पर अगली विस्तृत बैठक 16 अप्रैल को प्रखंड सभागार में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक में यह भी चिंता जताई गई कि क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति के कारण मजदूरों का लगातार पलायन हो रहा है। बाहर काम की तलाश में जाने वाले मजदूरों के साथ हो रही अप्रिय घटनाओं और मौतों पर भी चिंता व्यक्त की गई। समिति ने निर्णय लिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हो और पलायन पर रोक लग सके।
पंचायत स्तर पर कार्यों की स्थिति को लेकर मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मनरेगा सहित अन्य विकास कार्य सही तरीके से नहीं हो रहे हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया कि हाल ही में स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर इस प्रखंड स्तरीय कार्य समिति का गठन किया गया था, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाना और समस्याओं का समाधान करना है।
बैठक में प्रेम शंकर दुबे के अलावा पंचायत समिति सदस्य अनिल राम, छोटे खां, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, इंतखाब अहमद खान, रमेश कुमार पासवान, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि इमरान खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!