मझिआंव में 71 वर्षीय वृद्ध ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार, विवादित भूमि पर पुनः निर्माण का आरोप

Location: Manjhiaon

मझिआंव
थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरबे पंचायत के करकट्टा गांव निवासी 71 वर्षीय विश्वनाथ राम ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वृद्ध द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार 21 जून 2024 को खाता नंबर 4/14, प्लॉट नंबर 102, रकबा 4 एकड़ 36 डिसमिल भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान विपक्षी सुनील राम (झारखंड पुलिस के जवान), अनिल राम सहित अन्य लोग उस भूमि पर जबरन मकान निर्माण कर रहे थे।

विश्वनाथ राम द्वारा इसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडे और ईंट–पत्थर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में मझिआंव थाना में कांड संख्या 72/24 दर्ज की गई थी, जिसमें सुनील राम, अनिल राम, संजय राम, चंद्रिका राम, संजू देवी, फूल कुमारी देवी, अनुप कुमार सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से एक आरोपी अनिल राम को जेल भी हुई थी।

आवेदक का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद अनिल राम पुनः उक्त विवादित भूमि पर रात के समय मकान निर्माण शुरू कर दिया है, जबकि मामला न्यायालय में लंबित है। इस संबंध में उन्होंने सीओ और थाना प्रभारी को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब उन्होंने आईजी से हस्तक्षेप की मांग की है।

वहीं, आरोपी अनिल राम का कहना है कि “पहले का ही घर बना हुआ है, नया निर्माण नहीं किया जा रहा है।”

थाना प्रभारी का पक्ष:
थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि “सीओ के लिखित निर्देश मिलने के बाद ही कार्यस्थल को रोका जा सकता है।”

सीओ का पक्ष:
बीडीओ सह सीओ कनक ने कहा कि “जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!