मझिआंव प्रखंड सभागार में जिला विधिक प्राधिकार शिविर का आयोजन, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

Location: Manjhiaon

मझिआंव। प्रखंड सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख आरती दुबे, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ एवं पीएलवी महेंद्र राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस के अंतर्गत गठित महिला समूहों को 58 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया, ताकि वे विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं व्यवसाय को बढ़ावा देकर अपनी आजीविका और जीवन स्तर में सुधार कर सकें। इसके अलावा पेंशन, धोती-साड़ी का वितरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। शिविर में अन्य कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसान राजकुमार चौधरी, अजय दुबे तथा महिला समूहों द्वारा आम, नींबू, अमरूद सहित विभिन्न फलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में बीपीएम शिवकुमार उपाध्याय, परमानंद प्रसाद, नाजिर जितेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    शहर थाना पुलिस ने ढाई लाख रुपये मूल्य का डुप्लीकेट धारा रिफाइंड तेल किया जब्त

    शहर थाना पुलिस ने ढाई लाख रुपये मूल्य का डुप्लीकेट धारा रिफाइंड तेल किया जब्त

    मझिआंव प्रखंड सभागार में जिला विधिक प्राधिकार शिविर का आयोजन, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

    मझिआंव प्रखंड सभागार में जिला विधिक प्राधिकार शिविर का आयोजन, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

    बाना हाई स्कूल में मेराल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

    बाना हाई स्कूल में मेराल पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

    धुरकी पुलिस ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

    धुरकी पुलिस ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

    मझिआंव और बरडीहा के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    मझिआंव व बरडीहा के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी

    मझिआंव व बरडीहा के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी
    error: Content is protected !!