मझिआंव प्रखंड को मिले नये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अजीत कुमार यादव ने किया योगदान

Location: Manjhiaon



मझिआंव
मझिआंव प्रखंड के लिए नये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) अजीत कुमार यादव ने 2 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी श्रीमती कनक के समक्ष योगदान दिया। इससे पूर्व 1 जनवरी को उन्होंने जिला स्तर पर योगदान किया था, जिसके बाद मझिआंव प्रखंड में पदभार ग्रहण किया।
योगदान के बाद बीएसओ अजीत कुमार यादव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगी कि प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी गरीब, असहाय या लाचार व्यक्ति राशन से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ प्रखंड स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले तक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास था। नये बीएसओ के योगदान से प्रखंड में आपूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!