Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा): बरडीहा पुलिस ने पोस्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे गढ़वा जेल भेज दिया। आरोपी जद का कार्यकर्ता मो: साउद अंसारी है, जो ग्राम घोरडिहा, पलामू जिले का निवासी है और लगभग 23 वर्ष का है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिग के अपहरण के मामले में 27 दिसंबर को बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी संख्या 75/25 के तहत आरोपी पर धारा 87, 137, (2)64, (m)बीएन एस तथा 4/6 पोस्को एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को गढ़वा जेल भेज दिया।











