मझिआंव ने फाइनल में 102 रनों से धमाकेदार जीत, बंशीधर नगर ने भी दिखाया दम

Location: विशुनपुरा


विसुनपुरा :राजकीय मध्य विद्यालय के मैदान में नवयुवक संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल चेचरीया और मझिआंव के बीच खेला गया। फाइनल का उद्घाटन विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, भोजपुरगढ़ के युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव और कन्या विवाह सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मझिआंव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 155 रन बनाए। जवाब में चेचरीया की टीम सिर्फ 54 रनों पर सिमट गई। इस तरह मझिआंव ने फाइनल मुकाबला 102 रनों से जीत लिया।
वहीं, जय हनुमान संघ क्रिकेट क्लब पिपरीकला के मैदान में विंढमगंज और बंशीधर नगर के बीच फाइनल खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंढमगंज ने 16 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य रखा। बंशीधर नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को ओवर रहते हासिल कर लिया।
कार्यक्रम में झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन भी मनाया गया। विधायक अनंत प्रताप देव और दीपक प्रताप देव ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने कहा, “शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये देकर सशक्त बनाया है।”

उन्होंने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में मुकतेश्वर पांडेय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय गुप्ता, मानिक सिंह, भर्दुल चंद्रवंशी, और सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों में नवयुवक संघ के मानिक गुप्ता, विजय चौरसिया, और जय हनुमान क्रिकेट क्लब के सचिन कुमार, पप्पू यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!