मझिआंव थाना का प्रभार संभाले ओमप्रकाश टोप्पो, कहा– अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

Location: Manjhiaon

मझिआंव। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के कई थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में मझिआंव थाना के पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी का तबादला गढ़वा कर दिया गया है। उनकी जगह नए थाना प्रभारी के रूप में ओमप्रकाश टोप्पो ने सोमवार को योगदान दिया और सुनील कुमार तिवारी से प्रभार ग्रहण किया। थाना परिसर में गुलदस्ता देकर उनका स्वागत भी किया गया।

योगदान के बाद नए थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता थाना क्षेत्र में अमन-चैन और सुरक्षा कायम रखना होगा। पुलिस और जनता के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखना भी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की सूचना सीधे उन्हें दें या व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत दर्ज कराएं। थाना क्षेत्र के हर गरीब-अमीर की सुरक्षा के लिए पुलिस समान रूप से तत्पर रहेगी।

इस मौके पर थाना के सब इंस्पेक्टर चंदन प्रधान, एएसआई कामेश्वर राम, ऑपरेटर नीरज पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!