Location: Garhwa

गढ़वा : मजदूर दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा शहर के मुख्य पथ पर स्थित सत्यम बेग हाउस के पास गमछा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा ने की।
गर्मी के इस मौसम को देखते हुए जायन्ट्स ग्रुप के सदस्यों ने दिहाड़ी मजदूरों के बीच गमछा वितरण करते हुए लू और गर्मी से बचाव के उपाय भी बताए। सदस्यों ने कहा कि इस मौसम में नींबू पानी, ग्लूकोज और सामान्य पानी का सेवन करते रहना चाहिए। साथ ही लोगों को सलाह दी गई कि पानी हमेशा साथ रखें और समय-समय पर पीते रहें, ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रहे और लू से बचा जा सके।
इस मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी, रूपा गंजी, अंतरिक्ष उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, वाह्य उपाध्यक्ष चन्द्रभूषण सिन्हा, प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी, रविंद्र जयसवाल, मनोज केशरी (LIC), चंदन चंद्रवंशी, रितेश केशरी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
















