भाजपा संगठन महापर्व: गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा संगठन महापर्व के तहत गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में मंडल चुनाव प्रभारी हरेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव संबंधित चर्चा हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की। नियमानुसार तीन नामों पर सहमति बनी, जिन्हें मंडल प्रभारी द्वारा भाजपा झारखंड प्रदेश संगठन को भेजा जाएगा

मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मंडल चुनाव पदाधिकारी हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से होते हैं। उन्होंने बताया कि 17 से 19 मार्च के बीच मंडल अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दावेदारों में से तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा, जो उनकी सक्रियता और संगठन में भूमिका को देखते हुए निर्णय लेगी। इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया या सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन होगा

हरेंद्र द्विवेदी ने आगे बताया कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से 23 मार्च के बीच जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी

बैठक में भाजपा नेता राजकुमार मधेसिया, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय गोंड, राकेश शंकर गुप्ता, लखन गुप्ता, टीनकु गुप्ता, गौतम गुप्ता, चोटान सोनी, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शंकर कुमार, अरविंद केशरी, जय पटवा, राजू गोंड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    पेट्रोल से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    शिक्षा विभाग की नाक के नीचे नियमों का कत्ल, सरकारी स्कूल की दहलीज पर निजी कॉलेज का काला खेल: जांच की मांग

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    कोयल नदी पर तटबंध बनाने का सवाल विधानसभा में उठा

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक
    error: Content is protected !!